Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी के होटल में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर और धड़ अलग-अलग हिस्सों में मिला है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे रायवाला क्षेत्र में हुई। लोको पायलट ने रायवाला रेलवे स्टेशन पर सूचना देकर बताया कि एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली है।

लोको पायलट ने बताया कि अचानक युवक के इस कदम से ट्रेन को रोकना संभव नहीं था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी व रायवाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है।

कोतवाली रायवाला प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस घटना के चलते हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन करीब 25 मिनट विलंब से रायवाला जंक्शन पर रोकी गई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी कुछ असर पड़ा। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी ले रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर सावधानी बरतने के महत्व को उजागर किया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आस-पास सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›