Report by : Paras Bisht
Published at :
आईआईटी रुड़की के कर्मचारी ने आत्महत्या की, महिला अधिकारी पर लगा उत्पीड़न का आरोप

हल्द्वानी। दुष्कर्म के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में बंद ऊधम सिंह नगर स्थित बाजपुर निवासी इस्लामुद्दीन (37) पुत्र असगर की बुधवार देर रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप भी थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
बुधवार की सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शाम करीब चार बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही। इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›