हल्द्वानी

यहां पानी की बाल्टी में गिरने से 3 साल के मासूम समेत दो बच्चों की मौत

हल्द्वानी। टनकपुर में घर में खेलते वक्त बिजली के खुले छूटे तार की चपेट में आने और हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। चोरगलिया में हुई घटना में झुलसने से दम तोड़ने वाला बच्चा मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र का रहने वाला था।
पहली घटना के अनुसार, टनकपुर के वार्ड नंबर निवासी इंतजार हुसैन की तीन साल की बेटी माही मंगलवार देर शाम घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका हाथ घर के अंदर खुले छूटे बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर तेज झटका खाकर माही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ.मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।
दूसरी घटना में लाखनमंडी, चोरगलिया (हल्द्वानी) निवासी लाल सिंह का तीन वर्षीय बेटा तनुज मंगलवार दोपहर खेलते-खेलते खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में इलाज के दौरान तनुज की मौत हो गई। 

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी