Connect with us

हल्द्वानी

बेतालघाट के शेफ की रामनगर में डंपर की टक्कर से मौत, बाइक पर जा रहा था शेफ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। मंडी गेट पर बुधवार शाम डंपर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार होटल के मुख्य शेफ की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
बेतालघाट के एक होटल में मुख्य शेफ का काम करने वाले करनपुर निवासी मनोज सिंह अधिकारी (48) पुत्र गोपाल सिंह बुधवार शाम 6 बजे बाइक से घर जा रहे थे। मंडी गेट पर सामने से आए डंपर और बाइक की भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह इन दिनों छुट्टी में घर आए थे। एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक आसिफ निवासी खताड़ी को हिरासत में लिया है। मामले में तहरीर मिलने पर मुदकमा दर्ज किया जाएगा। मनोज के परिवार में पत्नी चंपा और दो बेटे मुकुल (15), प्रांजल (12) हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी भोटियापड़ाव लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो शातिर बदमाश लूटे गए मोबाइल व कैश संग गिरफ्तार

Select Language

Advertisement