Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून जूड्डों-लोहारी डैम के पास एक ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, नमकीन की सप्लाई करता था हरिद्वार निवासी चालक

देहरादून। आज दिनाँक 03 जुलाई 2023 को थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अब यहां मिला मादा गुलदार का शव

SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल आज, 300 जिलों में होगा अभ्यास

वाहन संख्या :- HR 58 C 1082

मृतक व्यक्ति का नाम :- मीन बहादुर उम्र – 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर।
निवासी :- ज्वालापुर हरिद्वार।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement