Connect with us

देहरादून

देहरादून नंदा की चौकी पुल हादसा: लोनिवि के अधिशासी अभियंता समेत 3 इंजीनियर सस्पेंड, शासन की बड़ी कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के प्रेमनगर में नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर लोनिवि के 3 इंजीनियर निलंबित। सचिव पंकज पांडे ने दिए सख्त निर्देश। पढ़ें पूरी खबर।

देहरादून। प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के तीन जिम्मेदार अधिकारियों को जांच में दोषी पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरौला शामिल हैं।
लोनिवि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने शुक्रवार शाम को तीनों इंजीनियरों के निलंबन का आधिकारिक आदेश जारी किया। विभागीय जांच में सामने आया कि तकनीकी खामियों और पर्यवेक्षण स्तर पर अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। निलंबन अवधि के दौरान तीनों अधिकारियों को देहरादून स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध (अटैच) रखा जाएगा।
जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि डिजाइन कंसलटेंट को नदी के प्रवाह को मोड़ने (रिवर डाइवर्जन वर्क) का काम तय करना था, जिसे समय पर पूरा नहीं किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण नदी का जलस्तर और तेज बहाव एक ही ओर केंद्रित हो गया। इसके चलते पुल की एप्रोच रोड धंस गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
सरकार ने इंजीनियरों के साथ-साथ संबंधित डिजाइन कंसलटेंट और प्रूफ चेकिंग कंसलटेंट की जवाबदेही तय कर दी है। लोनिवि सचिव ने प्रमुख अभियंता को दोनों प्राइवेट कंसलटेंट फर्मों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नंदा की चौकी पुल को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement