Report by : CWN Desk
Published at :
संगीत शिक्षक गिरफ्तार: 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

देहरादून। राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में महिला की रीढ़ की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में पीड़िता का इलाज दून अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अनस के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना तीन जुलाई की रात करीब दो बजे की है, जब आरोपी अनस पीड़िता के घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर जबरन उसके कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसने महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

मारपीट के दौरान पीड़िता जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उसकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के किरायेदार मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़िता के परिवार का पहले से परिचित है। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल महिला की सर्जरी होनी है, जिससे बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। महिला दरोगा को मौके पर बयान के लिए भेजा गया है और जल्द मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›