Connect with us

देहरादून

दिल्ली-गाजियाबाद के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 3 मरे, शव खाई से निकाले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून से कालसी जाते वक्त शनिवार सुबह चकराता मार्ग पर खाई में गिर गई थी कार

देहरादून। शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार सवार एक दिल्ली और 2 गाजियाबाद के पर्यटकों की मौत हो गई। सभी लोग चकराता घूमने जा रहे थे। 
स्थानीय लोग एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  चकराता के मोठी में भीषण आग, 14 पशुओं की मौत

पुलिस के मुताबिक 4 लोग स्विफ्ट कार (UP14 CA 3336) में सवार थे। कार अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। 3 की मौत हो गई और एक घायल है। SDRF टीम द्वारा अत्यधिक दुर्गम मार्गों पर कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल व्यक्ति:- श्री ज्ञानेंद्र सैनी उम्र – 48 वर्ष पुत्र श्री नरपन सिंह, निवासी :- 361 मातीवाला गाजियाबाद।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड बोर्ड रिजल्‍ट : हाइस्कूल में बेरीनाग की प्रियांशी और इंटर में हल्द्वानी के पीयूष और कंचल टॉपर

मृतकों का विवरण:-
1. श्री ऋषभ जैन उम्र – 27 वर्ष पुत्र श्री अतुल जैन, निवासी :- पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद।
2. श्री सूरज कश्यप उम्र -27 वर्ष निवासी :- गाजियाबाद।
3. गुड़िया उम्र – 40 पुत्री किशन सिंह बोहरा, निवासी :- छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement