हरिद्वार

हरिद्वार में दिल्ली की महिला ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, हालत गंभीर

पति से विवाद के बाद हरिद्वार पहुंची दिल्ली की महिला ने प्रेमनगर फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर।

हरिद्वार। शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से आई एक विवाहिता ने प्रेमनगर फ्लाईओवर से करीब 30 फीट नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ऊंचाई से अचानक सड़क पर गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस खौफनाक कदम को उठते देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
घायल महिला की पहचान प्रियंका (25), पत्नी सौरभ, निवासी शांति नगर, रानीगंज, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दो दिन पहले प्रियंका का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह मानसिक तनाव में घर छोड़कर निकल गई थी। वह अलग-अलग वाहनों और पैदल सफर करते हुए शनिवार को हरिद्वार पहुंची थी।
घटना की सूचना मिलते ही कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति और हाथ-कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल एम्स ऋषिकेश (AIIMS) रेफर कर दिया।
कनखल पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले महिला के पति और अन्य परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि महिला दो दिनों तक कहां-कहां भटकती रही। अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की पूरी हकीकत सामने आ पाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी