Connect with us

देहरादून

जोमैटो-ब्लिंकिट के बैग में अवैध शराब की डिलीवरी, देहरादून में बड़ी कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में जनपदीय प्रवर्तन दल की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में बिकने वाली महंगी विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई सहारनपुर निवासी अखिल बंसल के खिलाफ की गई, जिसके घर से 46 बोतलें अवैध विदेशी शराब बरामद की गईं। जब्त की गई शराब में ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाइट और एब्सोल्यूट वोडका जैसी ब्रांड्स शामिल हैं। खास बात यह रही कि इन सभी बोतलों पर “सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए” अंकित था, जो दर्शाता है कि शराब की तस्करी दूसरे राज्य में की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर युवती से की थी सगाई, शादी से पहले खुली पोल

पूछताछ में आरोपी अखिल बंसल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह शराब को जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के बैग में भरकर शहर के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों तक पहुंचाता था, ताकि किसी को शक न हो। इस चालाकी के चलते वह लंबे समय से पुलिस और आबकारी विभाग की नजर से बचता आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! एआई से पूछकर न खाएं दवा, दून अस्पताल में हर रोज पहुंच रहे रिएक्शन के 15 मरीज

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान सिपाही राकेश, हेमंत और गोविंद ने अंजाम दिया। विभाग इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Select Language

Advertisement