Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

पुलिस भर्ती में महिलाओं के अधिकारों पर हनन और बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी। कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा पुलिस भर्ती में महिलाओं के पद आरक्षित ना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कांस्टेबल विज्ञप्ति में महिलाओं उम्मीदवारों के लिए कोई पद आरक्षित नहीं किया गया जबकि शासन ने महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है लेकिन जारी विज्ञप्ति में कोई उल्लेख नहीं किया गया जिससे महिलाओं में निराशा की भावना है सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नही लिया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जायेगा।
युवा नेता दीपा खत्री व सामाजिक कार्यकर्ती प्रीती आर्या ने कहाँ राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राजेंद्र बिष्ट व सन्दीप भसोड़ा ने कहा उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर को किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जाएगा उग्र आंदोलन किया जायेगा।
पुतला दहन करने वालो में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव भानु कबड़वाल मोनू चौहान प्रीती आर्या शानू अल्वी सौरभ कुमार दीपा खत्री करन अधिकारी मयंक गोस्वामी शरिक बादशाह नंदनी खत्री शशि गुप्ता तारा कोरंगा यमीन खान राजेश कोरंगा मोहित मसीह रंजीत आर्या समेत तमाम लोग थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›