Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पार्षद पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वार्ड 48 के पार्षद मुकुल बल्यूटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर पार्षद को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है।
हल्द्वानी में सीवर और पेयजल लाइन बिछा रही तिरुपति सीमेंट्स प्रोडेक्ट्स कंपनी की तहरीर पर पुलिस ने पार्षद मुकुल बल्यूटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता नवाबी रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर कहा कि कंपनी ने वार्ड की हर गली को बिना प्लानिंग के खोद दिया है। जिससे लोगों को आना जाना मुश्किल हो गया है। वहीं, खुदाई के दौरान निकला मलबा अपने स्टोर में जमा कर दिया है। इससे लगी कॉलोनी के मकानों को खतरा बन गया है। वहीं स्टोर के अंदर से गुजर रही नहर में गंदगी किए जाने से किसानों के खेत खराब हो गए हैं। रियायशी क्षेत्र में बनाए गए स्टोर में रह रहे दौ सौ से ज्यादा लोगों का सत्यापन तक नहीं किया गया। बताया कि शुक्रवार देर रात विवाद की जानकारी मिलने पर पार्षद समझाने गए थे। यह घटना सीसीटीवी में दर्ज है। मांग की गई कि इसकी जांच कर पार्षद के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पार्षद नवीन पांडे, प्रीति आर्या, पंकज त्रिपाठी, हरगोविंद रावत, हेमा भट्ट, निर्मला तिवारी, जीवन सिंह कार्की, जगदीश बल्यूटिया, विपिन जोशी, पूर्व पार्षद गीता बल्यूटिया, जया बिष्ट, केसी पंत, सुनीता जोशी, शोभा जोशी, योगेंद्र बिष्ट, राजकुमार जोशी, पंकज तिवारी, कुंदन बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, गोविंद बगडवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी फिल्म बोल्या काका और दून एक्सप्रेस जल्द होगी देशभर में रिलीज: हेमंत पांडे


पार्षद ने दी क्रॉस तहरीर
रविवार को पार्षद बल्यूटिया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सात फरवरी को कुछ लोग उन्हें बुलाने आए और बताया कि पास में ही कंपनी के सौ से डेढ़ सौ लोग हंगामा कर रहे हैं। आरोप है कि नशे में धुत लोगों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो अभद्रता करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो सैकड़ों लोग उन्हें और स्थानीय लोगों को गैंटी-बेलचे लेकर मारने आ गए। कहा कि इस बीच कंपनी के एक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसने अपने लोगों को भड़काया। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और वह लोग मारपीट करने लगे। बमुश्किल वह लोग जान बचाकर भागे। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के चर्चित बाइक राइडर की बाइक दुर्घटना में मौत


भाई ने कहा, मैं था विशाखापट्टनम में
कंपनी की तहरीर के आधार पर पार्षद के साथ ही उनके भाई विनीत बल्यूटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को विनीत ने प्रेस को जारी बयान मे कहा कि वह पांच फरवरी को ही विशाखापटनम चले गए थे। दिल्ली से की गई हवाई यात्रा का टिकट उनके पास मौजूद है। बताया कि दस फरवरी को उनकी वापसी है। बिना साक्ष्य उन पर किए मुकदमे से उनकी सामाजिक छवि खराब हुई है। इसके लिए वह कंपनी के महाप्रबंधक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement