Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर के बावजूद जमे पुलिसकर्मियों को 21 मार्च तक रिलीव करने का आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गढ़वाल रेंज के जिलों में ट्रांसफर होने के बावजूद पूर्व तैनाती वाले जिलों में जमे पुलिसकर्मियों को अब 21 मार्च तक हर हाल में रिलीव किया जाएगा। आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए खुद 38 इंस्पेक्टर और दरोगाओं की रिलीविंग की तिथि निर्धारित कर दी है। इससे पहले संबंधित पुलिस कप्तानों को इन पुलिसकर्मियों को रिलीव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। अब आईजी रेंज ने पहली बार स्वयं रिलीविंग की तिथि का आदेश जारी कर दिया है।

पिछले साल हो चुका था ट्रांसफर, फिर भी नहीं गए नए जिलों में

गढ़वाल रेंज के कई इंस्पेक्टर, दरोगा और एएसआई ऐसे हैं, जिनका पिछले साल या उससे पहले ट्रांसफर हो चुका है, लेकिन वे अब तक नए जिलों में नहीं गए हैं। कुछ पुलिसकर्मी अटैचमेंट या अन्य कारणों से अपने पूर्व तैनाती जिलों में ही जमे हुए हैं। इनमें छह इंस्पेक्टर, 26 सब इंस्पेक्टर और 13 एएसआई शामिल हैं। ये कर्मी मैदानी जिलों जैसे देहरादून और हरिद्वार में तैनात हैं, जबकि उन्हें पहाड़ी जिलों में भेजा जाना था। इन पुलिसकर्मियों को रिलीव नहीं किए जाने से पहाड़ी जिलों में तैनात कर्मचारियों को भी ट्रांसफर के बावजूद मैदानी जिलों में आने का मौका नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, हवा में उड़ने लगे आग के गोले

आईजी रेंज का सख्त रुख

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बीते दिनों रेंज के सातों जिलों के पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि 28 फरवरी तक ट्रांसफर हुए कर्मियों को रिलीव किया जाए। लेकिन आदेश के बावजूद पुलिसकर्मियों को नए जिलों में नहीं भेजा गया। अब आईजी ने 21 मार्च की अंतिम तिथि तय कर दी है और पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया है कि आदेश का अनुपालन करते हुए रिलीविंग की आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत की जाए।

रिलीव न होने पर सर्विस ब्रेक की कार्रवाई

आईजी राजीव स्वरूप ने चेतावनी दी है कि यदि तय तिथि तक रिलीविंग नहीं की गई तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई उन पुलिसकर्मियों पर लागू होगी, जो ट्रांसफर के बावजूद अपने पुराने जिलों में जमे हुए हैं और नए स्थान पर योगदान नहीं दे रहे हैं।

रिलीव किए जाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची

इंस्पेक्टर:

  • देहरादून से पौड़ी: कैलाश चंद्र भट्ट
  • देहरादून से टिहरी: प्रदीप राणा
  • हरिद्वार से चमोली: ऐश्वर्य पाल
  • हरिद्वार से पौड़ी: कुंदन सिंह राणा
  • रुद्रप्रयाग से देहरादून: राकेंद्र कठैत
  • उत्तरकाशी से चमोली: आशुतोष सिंह
  • पौड़ी से हरिद्वार: मणिभूषण श्रीवास्तव

दरोगा (सब इंस्पेक्टर):

  • देहरादून जिला: शोएब अली, राजेश सिंह असवाल, भुवन पुजारी, गिरीश नेगी, पीडी भट्ट, प्रकाश पोखरियाल, निर्मल भट्ट, दीपक मैठाणी, अशोक राठौर, आशीष रावत, सोनल
  • हरिद्वार जिला: अभिनव शर्मा, दिलबर नेगी, मनोहर सिंह रावत, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह पुजारा, रणजीत तोमर, प्रवीन रावत, अशोक रावत, अजय शाह
  • टिहरी जिला: विजय कुमार, राहुल थापा, जितेंद्र कुमार, विकास चंद्र शुक्ला, नंदकिशोर ग्वाडी
  • चमोली जिला: सुमित कुमार, शिवदत्त जमलोकी, अश्वनी बलूनी
  • उत्तरकाशी: देवेंद्र सिंह पंवार
  • रुद्रप्रयाग: कुलेंद्र रावत
यह भी पढ़ें 👉  वर्ष 2041 को ध्यान में रखते हुए शहर के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रही योजना: दीपक रावत

नए जिलों में योगदान सुनिश्चित करने के निर्देश

आईजी रेंज ने पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 21 मार्च तक सभी इंस्पेक्टर और दरोगाओं को नए तैनाती जिलों में भेजना सुनिश्चित किया जाए। इससे पहाड़ी जिलों में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा सकेगा और पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी।

आईजी राजीव स्वरूप द्वारा लिए गए इस कड़े फैसले से गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर नीति का सही अनुपालन सुनिश्चित होगा। तय तिथि तक रिलीविंग न होने की स्थिति में संबंधित पुलिसकर्मियों पर सर्विस ब्रेक की कार्रवाई से संदेश साफ है कि अब लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था संतुलित होगी और कर्मियों की तैनाती में पारदर्शिता आएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement