Report by : कालू वर्मा
Published at :
नाबालिग का अपहरणकर्ता दबोचा

अपहृता पूर्व में बरामद कर परिजनों को कर दी थी सुपुर्द
हरिद्वार। थाना सिड़कुल में 23 जनवरी को हेत्तमपुर सिड़कुल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिक को पूर्व में सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। अभियुक्त फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे लगातार प्रयास के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा दो फरवरी को अभियुक्त अभिषेक पुत्र गोपी निवासी आन्नेकी हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार को थाना क्षेत्र से दबोचा गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›