Report by : CWN Desk
Published at :
देवभूमि का आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी : मोदी

प्रधानमंत्री की रुद्रपुर के मोदी मैदान में जनसभा आयोजित
रुद्रपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय शंखनाद रैली शुरू हो चुकी है। रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली के सफल आयोजन के लिए सोमवार से ही रुद्रपुर में हैं। पीएम दोपहर 12 बजे पहुंचें। रैली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट पहुंच चुके हैं।
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में यह मेरी पहली चुनावी सभा है। अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास के माध्यम से लौटाऊंगा। देवभूमि का यह आशीर्वाद मेर बहुत बड़ी पूंजी है।
यह चुनावी सभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को धन्य महसूस करता हूं। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है। सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।
उत्तराखंड में भाजपा ने 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाया, पांच लाख शौचालय बनवाया, पांच लाख से अधिक मिहलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए। यहां के छोटे किसानों के बैंक खातों में 22 सौ करोड़ रुपये सीधे भेजे हैं। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›