Report by : CWN Desk
Published at :
पत्नी ने विवाद पर बेटी से पिटवाया, आहत व्यापारी ने आत्महत्या की, खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाई

हल्द्वानी। रविवार और सोमवार का दिन दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आया। पूर्वी घोड़ानाला, बिंदुखत्ता निवासी 33 वर्षीय पूजा बिष्ट ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजन उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 24 घंटे तक उसका इलाज चला। मगर सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया। दो बच्चों की मां पूजा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस जहरीला पदार्थ खाने के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर, सोमवार सुबह काशीपुर के 29 वर्षीय युवक राहुल ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से रामनगर जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे पर टांडा और चिल्किया के बीच उसकी बाइक बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।

राहुल रामनगर में एक व्यापारी की कार चलाने का काम करता था और उसे अपने मालिक को लेकर नोएडा जाना था। सुबह आठ बजे ही वह घर से निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक का शव पैतृक गांव मुरादाबाद, यूपी ले जाया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›