Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविर : प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को जन सुविधा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभागीय सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना रहा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड संख्या 45 पार्षद कार्यालय और वार्ड संख्या 46 अमृता आश्रम में संपन्न हुआ।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं। आधार सेवा केंद्र में 40 नए आधार कार्ड बनाए गए तथा संशोधन भी किए गए। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों में नए ट्रांसफार्मर लगाने और विद्युत पोल स्थापित करने के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। पूर्ति विभाग में 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें नए राशन कार्ड बनवाने और नाम जोड़ने के मामले प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर का उद्यान विभाग पर छापा, बीजों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

नगर निगम से जुड़ी 4 शिकायतें मिलीं, जिनमें मुख्यतः स्ट्रीट लाइट दुरुस्ती शामिल थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इनका समाधान आज सायं तक कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में सम्मिलित नागरिकों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया। यह पहल न केवल समस्याओं के समाधान में सहायक रही, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का भी माध्यम बनी। आगामी शिविर 25 अगस्त को वार्ड 43 और 44 में आयोजित किए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement