Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में उपराष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन पर हल्द्वानी पहुंचे थे, जहां से वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

हेलीपैड परिसर में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत, सैन्य परंपरा और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि उनकी यात्रा से प्रदेश को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और सैन्य योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और एसओजी ने लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के विविध उत्पाद स्मृति-स्वरूप भेंट किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के लिए यह समीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा क्षेत्र में एक एनजीओ के रुपये बांटने के बाद एक्शन में नैनीताल पुलिस

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा, मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पी.एन. मीणा समेत अनेक प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement