Connect with us

हल्द्वानी

प्रताप सिंह बिष्ट को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में आज मंडी गेट में हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक आदरणीय डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जी ने किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, पार्षद रुक्मणी बिष्ट, पूर्व पार्षद मनोज मठपाल, बूथ अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, करण कपिल, देवेंद्र जोशी, अमित आसवानी, जगदीश बिनवाल, अशोक पढ़ालनी, गणेश लंगड़िया और मनोज रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरेआम पिटाई और अपहरण की घटना से हल्द्वानी में हड़कंप, देखें CCTV फुटेज वायरल

समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी संगठन को मज़बूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने श्री प्रताप सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गनर हटाने पर सुमित हृदयेश का विरोध, राज्य सरकार और कप्तान को ठहराया जिम्मेदार

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement