Report by : CWN Desk
Published at :
डीके स्पोर्ट्स एकेडमी ने U-14 ऑटम कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी में आयोजित U-14 ऑटम कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सीजन-1 का रोमांचक समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मुकाबला डीके0 स्पोर्ट्स एकेडमी पिलीकोठी और एच0 सी0 के0 शिवपुरम के बीच हुआ।
एक रोमांचक मुकाबले के बाद डीके0 स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत हासिल की। फाइनल मैच का हीरो हार्दिकराज सिंह बिष्ट रहे जिन्होंने नाबाद 65 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
टूर्नामेंट के प्रमुख विजेता:
* प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: रक्षित सेल्ला (ओम)
* बेस्ट बैटर: हार्दिकराज सिंह बिष्ट (280 रन)
* बेस्ट बॉलर: रक्षित सेल्ला (ओम) (20 विकेट)
* बेस्ट रणरक्षक: देवांग नेगी (10 विकेट, 8 डेसीमल और 7 कैच)
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›