Report by : Paras Bisht
Published at :
रुद्रपुर में दोस्त ने मिलने के बहाने किशोरी को घर बुलाया, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। मुखानी पुलिस ने मां की तहरीर पर बरेली के युवक पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मूल रूप से बिलासपुर यूपी की रहने वाली है। पड़ोस में अवि निवासी बरेली रहता था। कहा कि जब उसकी बेटी नाबालिग थी तो अवि ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कहा कि जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हो गई, तब पूछने पर बेटी ने मामले की जानकारी दी। कहा कि उसकी बेटी गर्भवती है। आरोप लगाया है कि अवि पूर्व में भी उसकी बेटी को घूरता था, पीछा करता था और छेड़ता था।
उधर एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि वर्तमान में युवती 18 साल दो महीने की है। कहा कि पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद ही पता चलेगा कि गर्भ कितने महीने का है। उधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को बरेली भेजा जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›