Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: रिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति आईसीयू में भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने जहरीला पदार्थ सल्फास खा लिया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ड्रग्स माफिया से मुक्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तर्ज पर सख्त कानून बनाने पर विचार

जानकारी के अनुसार लखनपुर दौलतपुर निवासी 71 वर्षीय हरिदत्त पांडे और उनकी पत्नी 65 वर्षीय मुन्नी देवी ने बुधवार शाम करीब 7:45 बजे सल्फास की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया जहां रात 9 बजे मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं हरिदत्त पांडे को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले बढ़ा तनाव, हिंसा की घटनाएं आए दिन

परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर मृतका का परिवार के एक सदस्य से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने शाम को पति को दी थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement