Connect with us

हरिद्वार

बिजली व गैस से बन रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं अत्याधुनिक भट्टी और उपकरण बरामद किए

हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु  एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा  दिनांक-08.04.2023 को ग्राम खेडी कंला स्थित नाले के किनारे भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना प्राप्त पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम खेडी कंला स्थित नाले के पास छापा मारकर अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर बिजली/गैस  के माध्यम से कच्ची शराब बनाने की भट्टी व उपकरण सहित 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी थी व मौके पर करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट किया गया था। मौके से अभियुक्त अमित पुत्र तेजपाल निवासी-ग्राम खेडीकंला लक्सर जिला हरिद्वार मौके से फरार हो गया था। अभियुक्त अमित की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा  आज दिनांक-09.04.2023 को  अभियुक्त अमित उपरोक्त को ग्राम खेडीकंला लक्सर से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई l

यह भी पढ़ें 👉  माफियाओं को संरक्षण देना बंद करो, पत्रकार योगेश डिमरी के दोषियों को गिरफ्तार करो : पीसी तिवारी

*गिरफ्तार अभियुक्त*

अमित पुत्र तेजपाल निवासी-ग्राम खेडीकंला लक्सर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार

*बरामदगी*

01.20 लीटर अवैध कच्ची शराब
02.अवैध शराब बनाने की भट्टी
03. गैस सिलेंडर मय पाइप
04. बडे ड्रम 02
05. अत्याधुनिक चुल्हा 01

यह भी पढ़ें 👉  सीओ कार्यालय सभी शाखाओं के कार्यों की करें साप्ताहिक समीक्षा: नगन्याल

*पुलिस टीम*
01. उ०नि० हरीश कुमार
02. का० प्रकाश खनेडा
03. का० शोबन सिंह

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement