Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

स्कूटी सवार दंपती पर हाथी ने किया हमला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूटी से घास लेकर जा रहा था दंपती, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर स्कूटी से घास लेकर आ रहे दंपती पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल दंपति को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चार नए शहर बसाने की तैयारी, बजट में किया प्रावधान

ग्रास्टनगंज निवासी घायल सादिक (50) ने बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी रईसा बेगम (50) कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर पांचवें मील के पास जंगल में घास के लिए गई थी। जब वह घास लेकर जंगल से सड़क पर आ गई तब वह उसे लेने के लिए पांचवें मील पर चले गए। अपराह्न करीब 3:30 बजे वे दोनों स्कूटी पर घास लेकर आ रहे थे तभी पीडब्लूडी गोदाम के पास अचानक हाथी ने जंगल से निकलकर उनपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून गुच्चूपानी में पिकनिक मनाने गए 10 पर्यटक टापू में फंसे, नदी का जलस्तर, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

हाथी का धक्का लगते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें खाई से बाहर निकाला।

Select Language

Advertisement