Report by : कालू वर्मा
Published at :
विपक्षी को फंसाने के लिए ट्रैक्टर लूट की दी झूठी सूचना, खुद फंस गया

शराब पीकर झगड़े का था मामला, 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर दिनांक 31/01/23 की रात्रि को ग्राम बुक्कन पुर पथरी निवासी अंकित ने कोतवाली लक्सर पर ट्रैक्टर लूट की सूचना दी थी।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चला कर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया जिससे घटना का संदिग्ध होना पाया गया।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा लूट की सूचना देने वाले व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया की शराब के नशे में मेरी किसी से लड़ाई हो गई थी उसे बदला लेने और उसे फंसाने के लिए मैंने लूट की झूठी सूचना दी।

जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

नाम पता अभियुक्त
अंकित पुत्र देशराज निवासी बुक्कनपुर पथरी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›