Report by : CWN Desk
Published at :
गरमपानी में घोड़े की लात से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

खटीमा। प्रेम प्रसंग के एक मामले में खटीमा में एक युवक को जबरन जहर देने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। युवक की हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में सोमवार को मृतक के परिजनों ने नूरी मस्जिद के पास धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस्लामनगर, उमरूखुर्द वार्ड नंबर 9 निवासी आमिर सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई सलमान से वार्ड 8 की एक युवती प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। 23 मई की सुबह वह युवती अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ सलमान के घर पहुंच गई, उस वक्त सलमान अकेला था।

तहरीर के अनुसार, कुछ समय बाद युवती के परिजन और रिश्तेदार घर में घुस आए और सलमान के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने जबरदस्ती सलमान को जहर खिला दिया और युवती को अपने साथ ले गए। इसके बाद सलमान की तबीयत बिगड़ गई तो उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार को सलमान की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या है और पुलिस को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। धरने में शामिल लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने कहा कि जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›