Connect with us

देहरादून

डोईवाला में बच्ची की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, क्रशर प्लांट सील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार को एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्लांट कर्मचारियों पर बच्ची के साथ दुर्व्यवहार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने डोईवाला कोतवाली का घेराव करते हुए डोईवाला मार्ग को देर रात तक जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कूड़ा बीनने के लिए तीन बच्चियां क्रशर प्लांट के पास गई थीं, जहां कुछ कर्मचारियों ने एक बच्ची को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया, जबकि दो अन्य नाबालिग वहां से भाग निकलीं। काफी देर बाद बच्ची का शव उसी कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला: महिला को घसीटा, इलाके में दहशत, वीडियो वायरल

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ पहले दुर्व्यवहार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रशर प्लांट को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी राहत: इनका होगा छह माह का बिजली-पानी का बिल माफ

सीओ संदीप नेगी ने बताया कि घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement