Connect with us

हरिद्वार

पिता की बेबसी, डेढ़ साल की बेटी का शव दूसरी बार दफनाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

निमोनिया से मौत होने पर शव चंडीघाट के पास दबा दिया था, बारिश होने पर शव बहकर चंडी पुल के नीचे मिला

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत चंडी पुल के नीचे अज्ञात बालिका का शव मिला। जिसके बारे में जानकारी की गई तो उक्त अज्ञात बालिका के शव की पहचान शेर सिंह मूल निवासी नेहटोर बिजनौर हाल निवासी ग्राम नौरंगाबाद गैंडीखाता थाना श्यामपुर के द्वारा स्वयं की सवा साल की पुत्री कुमारी माही के बॉडी के रूप में की गई। जिस संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि उनकी पुत्री काफी लंबे समय से निमोनिया से पीड़ित थी और दिनांक 26/2/23 को उसकी मृत्यु हो गई थी जिसके शव को शमशान घाट चंडीघाट के पास दबा दिया था जो की बारिश के कारण पानी बढ़ने से गंगा जी में शव  आ गया। शिनाख्त के उपरांत मोर्चरी से बालिका के शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिरों में हाथ साफ करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की गई मूर्तियां और सामान बरामद

Select Language

Advertisement