हरिद्वार

तो पेपर लीक मामले में फरार इनामी धारीवाल करेगा सरेंडर

न्यायालय में सरेंडर प्रार्थना पत्र, एसआईटी ने दबोचने के लिए शुरू की घेराबंदी

हरिद्वार। बहुचर्चित पटवारी और जेई-एई पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाजपा के पूर्व नेता संजय धारीवाल ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। हाईकोर्ट से भी राहत न मिलने पर संजय धारीवाल को कोर्ट में सरेंडर के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, एसआईटी की एक टीम संजय धारीवाल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पेपर लीक कांड में एसआईटी अभी तक 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें राज्य लोक सेवा आयोग के दो अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और संजीव कुमार भी शामिल हैं। सोमवार को ही 50 हजार के इनामी डेविड को गिरफ्तार किया गया है।
50 हजार के ही दूसरे इनामी पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा आदि राज्यों में दबिश दी गई है। लेकिन संजय अभी तक हाथ नहीं आ पाया। अब संजय धारीवाल ने कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर ली है। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जिसकी सूचना भी पुलिस को मिली है। एसआईटी का पर्यवेक्षण कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि संजय धारीवाल की तलाश चल रही है। अलग अलग टीमें लगी हुई है। ल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी