Connect with us

नई दिल्ली

हल्द्वानी में पिता की डांट से बेटे ने आत्महत्या की, पंतनगर में बेटे ने पिता की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शराब के नशे की लत से दो परिवारों में कोहराम, पिता का हत्यारा आरोपी बेटा हिरासत में
हल्द्वानी।
पंतनगर क्षेत्र में बेटे ने धारदार हथियार से पिता की हत्या कर दी। बेटा शराब म नशे में था। वहीं हल्द्वानी में नशा करने पर पिता के डांटने पर बेटे की आत्महत्या कर ली। नशे की लत के चलते दो परिवारों में कोहराम मच गया।
पंतनगर पुलिस के मुताबिक भजमन गिरी शराब पीने का आदि है। शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता रहता है। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पीकर घर में झगड़ा कर रहा था। पिता दीवान गिरी (58) बेटे भजमन गिरी को समझाने गए। बेटे भजमन गिरी ने पिता पर चाकू से हमला बोला दिया।सीने में धारदार चाकू से दीवान गिरी घायल हो गए।
आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। मृतक ही आरोपी के 2 बच्चों का भरण पोषण करता था।
वहीं हल्द्वानी में माता-पिता की डांट से युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय अजय पुत्र गणेश राम नशे का अधिक मात्रा में सेवन करता था। बुधवार की देर शाम वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और घरवालों के साथ गालीगलौज करने लगा। जिस कारण माता-पिता ने उसे डांट दिया इससे नाराज होकर अजय अपने कमरे में चला गया और साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटक गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो स्वजन कमरे में गए तो उसे फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त देवभूमि को सफल बनाने हेतु अवैध की तस्करी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement