Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में बेहोशी ही हालत में मिली महिला, समाजसेवी ने पुलिस को दी सूचना

हल्द्वानी: हल्द्वानी के भट्ट कॉलोनी, कलावती कॉलोनी, नवाबी रोड में एक 29 वर्षीय महिला पिछले डेढ़ घंटे से बेहोश पड़ी हुई है। स्थानीय समाजसेवी लीला बिष्ट (संपर्क: 9720544450) ने इस घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया।
समाजसेवी हेमंत गोनिया (संपर्क: 98972 13226) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल हल्द्वानी को व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से सूचित किया। उन्होंने डीआईजी को भी इस घटना से अवगत कराया और उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप पर भी यह जानकारी साझा की।


समाजसेवियों का आरोप:
समाजसेवी हेमंत गोनिया का कहना है कि पुलिस के 112 नंबर सहित कई अन्य नंबरों पर संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस तरह की घटनाओं में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›