Report by : CWN Desk
Published at :

अल्मोड़ा सर्किट हाउस में की विभिन्न विभागों के साथ की बैठक
अल्मोड़ा।
मंत्री वित्त, शहरी विकास प्रेम चंद अग्रवाल ने अल्मोड़ा पहुंचकर नगर निकाय, प्राधिकार, शहरी विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर सर्किट हाउस में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निकायों से संबंधित स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, टैक्स वसूली जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए मानसून सीजन में जलभराव जैसी जगहों पर मच्छरों के कारण डेंगू तथा मलेरिया जैसी विभिन्न बीमारियों का खतरा बना रहता है, इसलिए सभी अधिशाषी अधिकारी अपने अपने निकाय क्षेत्र में लगातार कीटनाशकों का छिड़काव निरंतर करें, बड़े तथा छोटे सभी प्रकार के नालों की निरंतर सफाई करनी सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिस वार्ड में भी कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है, वहां के जनप्रतिनिधि को अवश्य अवगत कराया जाए तथा निरंतर इसकी रिपोर्टिंग तैयार की जाए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष वेंडरों को चयनित करना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने सभी निकाय के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण तथा कूड़ा उठान आदि की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि निकायों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।
इसके पश्चात मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी, तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कसार देवी पहुंचकर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›