Report by : CWN Desk
Published at :
सड़कों का सौन्दर्यकरण कर गड्डामुक्त करें: पंत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन सीजन को लेकर हुई बैठक
रुद्रपुर।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सड़कों के सौन्दर्यकरण आदि के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि कुमाऊॅ मण्डल में आने वाले टूरिस्टों के लिए जनपद की सड़के भूमिका निभाती हैं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले टूरिस्ट जनपद की सड़कों से होकर गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट अपने साथ बेहद सुःखद व सुन्दर यादें लेकर जाये, इसके लिए जनपद में टूरिस्ट आवागमन वाली सड़कों का सौन्दर्यकरण किया जाये और सड़को को गड्डामुक्त किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि झूलते हुए तारों को भी सही किया जाये और विभिन्न स्थानों पर कला, संस्कृति, पर्यावरण एवं जन-जागरूकता सम्बन्धी वॉल पेंटिंग्स आदि की संभावनाएं भी तलाश की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था दुरस्त रखी जाये और प्रमुख सड़कों के किनारे भी विशेष ध्यान दिया जाये। 
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में आने वाले एवं जनपद के मार्गों से गुजरने वाले टूरिस्टों को पर्यटन प्रदेश में आने का अनुभव होने, यात्राएं सरल, सुखद एवं सुगम होने के साथ ही जनपद से अच्छी यादें व अनुभव लेकर जायें।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण हरीश काण्डपाल, एनएचएआई मेनेजर अक्षत विश्नोई, सहायक मैनेजर मीनू, विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›