Connect with us

देहरादून

डीबीएस पीजी कॉलेज में फिट इंडिया ड्राइव – एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज में एनसीसी सीनियर विंग कैडेट्स के द्वारा फिट इंडिया ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एएनओ मैम डॉ. महिमा श्रीवास्तव ने किया। सुबह योगाभ्यास से शुरुआत हुई, जिसमें ताड़ासन, भुजंगासन और त्रिकोणासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही कैडेट्स ने नियमित रूप से प्राणायाम करने का संकल्प लिया। योग सत्र के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

फिटनेस ड्राइव को और रोचक बनाने के लिए जुम्बा, स्किपिंग रोप, साइक्लिंग तथा फिटनेस ड्रिल्स जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। सभी कैडेट्स ने अनुशासन, उत्साह और ऊर्जा से भाग लेते हुए फिटनेस की मिसाल पेश की। इस दौरान यह स्पष्ट संदेश सामने आया कि फिट कैडेट ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर नगर निगम की सख्ती शुरूदेहरादून में बिना पंजीकरण पाले जा रहे पिटबुल और रॉटवीलर, चेकिंग अभियान के निर्देश

एनसीसी कैडेट्स के जोश और समर्पण ने न केवल कॉलेज के छात्रों को प्रेरित किया बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी स्वस्थ रहने का संदेश दिया। फिट इंडिया ड्राइव का यह आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement