Report by : Paras Bisht
Published at :
हरिद्वार बुग्गावाला में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। बरेली रोड पर 26 जुलाई की शाम हुए हादसे में ऑटो चालक के बाद पांच साल के बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ लिया है। हालांकि अब तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
बरेली रोड पर मोतीनगर के पास बने कट पर चालक ने विपरीत दिशा में कैंटर मोड़ दिया। इस कारण ऑटो की कैंटर से भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो चालक इंदिरानगर बनभूलपुरा निवासी ऑटो चालक मोहम्मद रफी की मौत हो गई थी।
हादसे में टेंपो में सवार पांच साल के हसन मियां और विपिन चंद्र की हालत सबसे ज्यादा खराब थी। तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में आईसीयू से वेंटीलेटर में शिफ्ट कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर सोमवार को मासूम हसन मियां को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही हसन की मौत हो गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›