Connect with us

देहरादून

अय्याशी के लिए चंडीगढ़ से बुलाई जाती थी रिजार्ट में लड़कियां, होगा सील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून होरावाला स्थित रिजार्ट में 10 अप्रैल को पुलिस ने पकड़ी थी रेव पार्टी, मिली थी 15 लड़कियां

देहरादून। सहसपुर के होरावाला स्थित रिजार्ट पर ताला लगने जा रहा है। पुलिस ने इसकी संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। रिजार्ट अय्याशी का अड्डा बना था और चंडीगढ़ से लड़कियां बुलाई जाती थी।
पुलिस ने 10 अप्रैल को रिजार्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई थी। वहां से आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रिजार्ट को सील करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने रिजार्ट में अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, लूट के इरादे से की गई हत्या

एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। जबकि अन्य कमरों में 15 युवतियां थी। युवतियों ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जबकि, दीपक निवासी सोरना डोबरी सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली चंडीगढ़ को पकड़ा गया था। कई मौके से फरार हो गए थे। बताया की रिजार्ट के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। संचालक फरार हो गया था। रिजार्ट में मिले रजिस्ट्रर में सात अप्रैल के बाद किसी की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने होटल में अवैध गतिविधियों के साक्ष्य जुटाए और आरोपितों के बयान के आधार पर रिजार्ट को सील करने की संस्तुति की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement