Report by : CWN Desk
Published at :
चोरी के मोबाइलों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार- पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल भी बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली रानीपुर में प्रमोद कुमार निवासी गांव नगला चतुरी थाना बहोश जिला कासगंज यूपी ने अपना मोबाइल फोन सैमसंग व सोनू पाण्डेय पुत्र अनिल निवासी ग्वाल माडी सीतापुर यूपी ने अपना तथा अपने दोस्त के 3 मोबाइल फोन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के मामले में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने काफी जांच पड़ताल के बाद मोबाइल चोरो बंटी, नितीश कुमार, सुनील उर्फ नितिश, सुमंत कुमार को जय गणेश इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के पास स्थित यूकेलिप्टिस के बाग से दबोचा गया। उनके पास से चोरी किए गए चार मोबाइल भी बरामद किए है। पुलिस टीम में प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसएसआई नितिन चौहान, आरक्षी गम्भीर सिंह,अजय कुमार, करम सिंह व संजय रावत शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›