Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
राउमावि चमुवा के चार बच्चे सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल

विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने जताई खुशी
जागेश्वर (अल्मोड़ा) ।
राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चमुवा के चार बच्चों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाकर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।   
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष गड़कोटी ने बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 6 में पढऩे वाले चार विद्यार्थियों आदित्य कार्की, सौरभ कार्की, हिमांशु कार्की व नीमा ने यह सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में आदित्य कार्की को 96, सौरभ कार्की ने 95, नीमा ने 92 और हिमांशु कार्की ने 83 नम्बर पाकर यह परीक्षा पास की है। विद्यालय में पढऩे वाले छात्र सौरभ कार्की का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो चुका है। विद्यालय के सभी शिक्षको ने चयनित सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही गांव के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस सफलता पर  खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
मालूम हो कि माह अक्टूबर में सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत यह परीक्षा करवाई गई थी। इस परीक्षा में प्रदेश के सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों ने भाग लिया था। इस परीक्षा के लिए 120 नम्बर के दो पेपर दिए गए थे, जिसमें सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 10 प्रतिशत को छात्रवृत्ति के लिए चुना जाना था। सफल हुए बच्चों को प्रतिमाह कक्षा छह में 600, सात में 700 कक्षा आठ में 800, कक्षा नौ में 900 और दस में 1000 रुपए मिलेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›