Connect with us

देहरादून

देहरादून में तेज रफ्तार कार का कहर, चार मजदूरों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। यह घटना बुधवार रात करीब सवा आठ बजे राजपुर रोड पर साईं मंदिर और राजपुर के बीच हुई। हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने कार नहीं रोकी और आगे जाकर एक स्कूटर को भी टक्कर मार दी, जिस पर दो युवक बैठे हुए थे।

मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है। ये अयोध्या के गांव लौटी सरैया निवासी मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत हैं। बाकी दो मजदूरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रहते थे और ठेकेदार शिवम के अधीन मजदूरी व राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसे के वक्त वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  1250 करोड़ स्कैम करने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार निवासी मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जाहिर शामिल हैं। धनीराम सब्जी का ठेला लगाता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। दोनों स्कूटर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार चालक की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, यह कार चंडीगढ़ नंबर की है और चालक घटना के बाद फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि शहर भर में बैरियर लगाकर नाकाबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें चालक की तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित होंगे

सख्त कार्रवाई की तैयारी

इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी है और अपराधी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। हादसे ने शहरवासियों को झकझोर दिया है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement