Report by : Paras Bisht
Published at :
काशीपुर में ड्यूटी करने जा रही युवती के साथ मारपीट कर दुष्कर्म

हल्द्वानी। बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया। एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार युवक समेत एक महिला पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली।
इसके बाद छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से अपनी परिचित महिला सीमा के घर पर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बड़ी बहन को बताई। पता चलते ही परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›