Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी राजेन्द्र नगर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 85 मरीजों का हुआ चेकअप

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर में पार्षद प्रीति आर्या के कार्यालय में प्रभु नेत्रालय के सहयोग से आज नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 मरीजों का नेत्र चेकअप किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं। 15 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया है।


ऑपरेशन रुद्रपुर में होगा
सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने बताया कि कल रुद्रपुर प्रभु नेत्रालय में आयुष्मान योजना के तहत चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित। इस अवसर पर जीत सिंह पंडित, हरिप्रसाद टम्टा, काजल आर्या, ममता कश्यप समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›