Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या और हेमंत साहू के सराहनीय प्रयासों से अमर उजाला फाउंडेशन की स्वास्थ्य टीम द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला।
शिविर में 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन परीक्षणों में रक्त संबंधी जांचें, ब्लड प्रेशर आदि शामिल थे। सभी जांचों के बाद रोगियों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डॉक्टर पाञ्चजन्य पाण्डेय ने रोगियों को विस्तृत परामर्श दिया और उनके स्वास्थ्य परीक्षण किए। लैब टेक्नीशियन संजय डालाकोटी ने रक्त की जांच की और राहुल पाण्डेय तथा समाजसेवी विपिन गुप्ता ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर मलय बिष्ट, नरेन्द्र कुमार, सचिन राठौर, नीरज माहेश्वरी, दीपा आर्या, अमरजीत कौर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›