Report by : CWN Desk
Published at :
तीन सौ बच्चों को निःशुल्क व्यावसायिक शिक्षा देगा सिम्स एवं यूआईएचएमटी ग्रुप आफ कालेज: ललित जोशी
तीन सौ बच्चों को निःशुल्क व्यावसायिक शिक्षा देगा सिम्स एवं यूआईएचएमटी ग्रुप आफ कालेज: ललित जोशी

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे कर सकते हैं आवेदन

देहरादून। राज्य की राजधानी में स्थित सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपनी सुपर 300 मिशन एजुकेशन स्कीम को जारी रखते हुए प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के योग्य 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा, ब्यवसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिसको सस्थान की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन किया जा सकता है।संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि स्कीम के तहत प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य उम्मीद्वारों जिनमें उत्तराखंड के मूल निवासी अथवा जिनका दसवी, बारहवीं उत्तराखंड से हुआ हो एवं विशेष रूप से देश के लिए जिन परिवार के सदस्यों ने सहादत दी हो, कोरोना में अनाथ अथवा घर के कमाऊ ब्यक्ति की मृत्यु होने पर , आपदा प्रभावित बच्चे, उत्तराखंड के लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोक कलाकारों के बच्चे, राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित तथा मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारो के बच्चे आदि योग्य छात्र छात्राओं को विभिन्न कोर्सों में नि:शुल्क ब्यवसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी।

इन विषयों में दी जायेगी निशुल्क शिक्षा

सत्र 2023-24 में इन कोर्सों में दिया जाएगा प्रवेश: बीबीए,
बीसीए, बीएससी.आईटी, बी.ए. ऑनर्स इन मॉस कम्युनिकेशन, बी. लिब, बीएचएम, डीएचएम, बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबॉयोलाजी, बी.एस.सी. आप्टोमैट्री, बी.एस.सी.ओटी., बीएमआरआईटी, बीपीटी,बीएमएलटी, बीएससी (पीसीएम/जेडबीसी) बीए, बीकॉम, बी. कॉम ऑनर्स, डिप्लोमा इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन यौगिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन फिटनेस एंड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस अकाउंटिंग एंड टैक्सएशन, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन वाटर सैनिटाइजेशन एंड हाईजिन आदि विषयों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जायेगी ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›