Connect with us

देहरादून

गढ़वाल–कुमाऊं को जोड़ेगा बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल: मुख्यमंत्री धामी ने 57 करोड़ की स्वीकृति दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गढ़वाल और कुमाऊं की जीवन रेखा कहे जाने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को इस पुल के लिए 57 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन द्वारा प्रमुख अभियंता लोनिवि को आदेश जारी होने के साथ ही पुल निर्माण कार्य के शीघ्र प्रारंभ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह पुल पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत कौडियाला–व्यासघाट मोटर मार्ग के किमी 01 पर गंगानदी पर प्रस्तावित है। इसकी कुल लंबाई 150 मीटर होगी। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय–वित्त समिति की बैठक पहले ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी थी, जिसके बाद अब सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
सिंगटाली पुल की मांग क्षेत्र की जनता लंबे समय से कर रही थी। गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से दोनों मंडलों के बीच यातायात और संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को सड़क संपर्क के बेहतर विकल्प मिलेंगे, जिससे विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुल निर्माण कार्य को तेजी से प्रारंभ करते हुए तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। इस स्वीकृति के साथ ही गढ़वाल–कुमाऊं के बीच मजबूत सड़क संपर्क की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रथयात्रा पहुँची कोटद्वार, कभी सत्यापन, कभी एसएसबी से समायोजन प्रस्ताव मांगकर गुरिल्लों को भ्रमित कर रही है केंद्र सरकार: डालाकोटी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement