Connect with us

हरिद्वार

गोकुल सिंह रावत बने उक्रांद महानगर अध्यक्ष

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर हरिद्वार अधिवेशन भूपतवाला होटल विवेक में सम्पन हुआ,
कार्यक्रम को सम्भोधित करते हुए प्रवेक्षक मोहन सिंह असवाल ने कहा की महानगर हरिद्वार के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ था जिसपर विचार विमर्श करते गोकुल सिंह रावत को निर्विरोध महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया।

ओबीसी प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सेवक सिंह राणा ने कहा की दल में अनुशासन में रहा कर सभी को काम करना चाहिए, व्यापार प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की व्यापारियों को लगातार दल से जोड़ा जा रहा है, सरकार को व्यापार आयोग का गठन करना चाहिए,
पोड टैक्सी का रुट में बदलाव कर हरिद्वार के व्यापारियों को राहत देनी चाहिए, नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा की पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है जल्द ही सभी वार्डो में संगठन का गठन कर मजबूती से नगर निगम चुनाव में मजबूत से लड़ा जाएगा, वरिष्ठ नेत्री सरिता पुरोहित ने नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत को बधाई दी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ दिनेश पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सागर कुमार, अंजलि,रवि खत्री, जोगेन्दर सिंह रावत, देव माहेश्वरी, प्रेम गिरी, सज्जन वासिष्ठ, अंकित चौधरी, आदर्श चौधरी, शानू, नितिन, सपना माहेश्वरी, आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोटद्वार कोर्ट ने सुनाया फैसला, पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद

Select Language

Advertisement