Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं। गौधाम हल्दूचौड़ में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों और धर्मप्रेमी भक्तजनों को सपरिवार आमंत्रित किया है। कार्यक्रम की शुरुआत 15 अगस्त शाम 4 बजे से झांकी यात्रा के साथ होगी, जो हल्दूचौड़ तक निकाली जाएगी। 16 अगस्त को शाम 7 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का आयोजन होगा तथा रात्रि 12 बजे भगवान का भव्य प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय उत्सव श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम होगा, जिसमें सभी भक्तों को सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है।