Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
सीजन शुरू होने से पहले सैलानियों से गुलजार हुआ मुक्तेश्वर

पर्यटकों के बढ़ने से कई स्थानों में लगा जाम,
पुलिस को जाम से निपटने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

मुक्तेश्वर (नैनीताल)। पर्यटक सीजन शुरू होने से पहले ही मुक्तेश्वर व आसपास के होटल, रिसॉर्ट व होम स्टे पर्यटकों से गुलजार हो गए। वही मुक्तेश्वर में जाम की स्थिति से निपटने के पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बीते तीन दिन होटल कारोबारियों के लिए सुखद रहे।
वीकेंड के दौरान दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, यूपी, लखनऊ सहित दूसरे प्रदेशों से आये मुक्तेश्वर, धानाचूली, कसियालेख, भटेलिया, लेटिबुगा, सदबुगा सहित अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही खूब रही। शुक्रवार से ही क्षेत्र में पर्यटकों का आना शुरू हो गया जिसका सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। वही होटल, रिजॉर्ट व होम स्टे मालिको ने पर्यटकों को लुभाने की की स्कीमें निकाली है। वही गर्मी का सीजन शुरू होते ही पर्यटकों का पहाड़ चढ़ने सिलसिला शुरू हो गया है।पर्यटकों के बढ़ने से होटल कारोबारियों के साथ स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है। वही कई स्थानों पर महिला समूहों द्वारा खोले गए स्थानीय उत्पादों के स्टालो में भी भीड़ उमड़ रही है। होटल व्यवसायियों के अनुसार मौसम ने साथ दिया इस वर्ष कारोबारियों के लिए अच्छा बीतने की उमीद जताई।


मुक्तेश्वर पुलिस पर्यटकों की कर रही है मदद
मुक्तेश्वर। थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने बताया मैदानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने से पहाड़ को पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। बीते वीकेंड में कसियालेख से मुक्तेश्वर तक 10 किलोमीटर तक जाम ही जाम लग गया था। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत से हटाया। एसओ जोशी ने बताया किसी भी पर्यटक को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस हर संभव मदद कर रही है।

पर्यटक को देख होटल कारोबारियों के लिए अच्छे संकेत :शाही
मुक्तेश्वर। मुक्तेश्वर होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन शाही ने बताया इस वीकेंड में क्षेत्र के सारे होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे सभी पैक रहे। बारिश होने के बाद मौसम भी सुहाना हो गया। वही आने वाले दिनों में पर्यटक सीजन अच्छा चलने की सम्भावना है। पिछले साल तक अप्रैल माह के अंत तक पर्यटक सीजन शुरू होता था। जबकि इस साल अप्रैल माह के पहले ही सप्ताह से सीजन शुरू हो चुका है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›