Connect with us

देहरादून

देहरादून से चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की स्विफ्ट कार खाई में गुरी, एक की मौत, चार घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर लोखंडी से आगे देववन के पास हुई घटना, अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गई
देहरादून।
देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कार सवार आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना के बाद राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता की मोर्चरी में रखा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement