Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: मोमो खाने गए युवक को डम्पर ने कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के टीपी नगर में बेकाबू डम्पर ने फाइनेंस कर्मी अनिल रौतेला को कुचला। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। डम्पर सीज, चालक हिरासत में।

हल्द्वानी: शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक होनहार युवक की जान ले ली। खनन सामग्री से लदे एक बेलगाम डम्पर ने सड़क किनारे खड़े युवक को बुरी तरह कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला के रूप में हुई है। अनिल मूल रूप से नैनीताल जिले के कैंची धाम (तहसील हरतपा) के निवासी थे और वर्तमान में हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अपने परिवार का सहारा था। उसके माता-पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं।
हादसे का विवरण
मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे अनिल टीपी नगर चौकी के पास एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने गया था। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर (संख्या UA04 D 4346) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल के पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डम्पर को सीज कर दिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस घटना के बाद से ही टीपी नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय खनन वाहनों की बेलगाम रफ्तार अक्सर हादसों का सबब बनती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध मौत: मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिले शव, हत्या की आशंका
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement