Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हादसा: स्कूटी की टक्कर से होटलकर्मी की मौत, बैंक गार्ड घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के शीशमहल क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में होटलकर्मी की जान चली गई, जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मूल रूप से सूरी, अल्मोड़ा निवासी 44 वर्षीय खीम सिंह, शीशमहल क्षेत्र में गौला खनन गेट के पास रहते थे और एक होटल में वरिष्ठ कर्मी के रूप में कार्यरत थे।
शनिवार रात करीब 11 बजे होटल का काम खत्म करने के बाद खीम सिंह अपने साथियों के साथ पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनीताल रोड पर एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में खीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। स्कूटी सवार भी चोटिल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से जा रही मैक्स पतलोट मोटर मार्ग खाई में गिरी, चालक समेत 6 लोगों की मौत

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से खीम सिंह को गंभीर स्थिति में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार की पहचान 40 वर्षीय शंकर के रूप में हुई है, जो डहरिया के शिव विहार का निवासी है और नरीमन तिराहा स्थित एक बैंक में गार्ड है।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून को कैंची मेला, अलग-अलग स्थानों से भवाली तक के लिए 350 मैक्सी और 80 बसों को शटल सेवा लगाई

काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, घटना के कारणों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement